गुड़ और चना न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना इनका सेवन करने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, जो पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक को मजबूत बनाते हैं।
गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और सेलेनियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करने में मदद करते हैं। वहीं, चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की ऊर्जा और पोषण को बनाए रखते हैं। गुड़ और चना एक साथ खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है, जो एनीमिया जैसी समस्याओं से लड़ने में सहायक है।
इम्यूनिटी सिस्टम होगा मजबूत
गुड़ और चना मिलकर इम्यून सिस्टम को ताकत देते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स और सेलेनियम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं, जिससे मौसम के बदलते असर से शरीर को सुरक्षा मिलती है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
गुड़ और चना दोनों में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं और उम्र के साथ होने वाली कमजोरी को रोका जा सकता है।
दिमाग की ताकत बढ़ाएं
अगर आपको चीजें याद रखने में परेशानी होती है तो गुड़ और चने का सेवन लाभकारी हो सकता है। इनमें मौजूद विटामिन सी मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और मानसिक थकावट को दूर करता है।
मोटापा और कब्ज से राहत
भुने चने खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे अधिक खाने की आदत से बचा जा सकता है और वजन नियंत्रण में रहता है। वहीं, गुड़ और चना पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।