बसंती नगर टेंट गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

सलोनी तिवारी: कानपुर। दिनांक 24 मई 2025, समय लगभग 4:20 बजे शाम को मिनी कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जूही क्षेत्र अंतर्गत बसंती नगर में स्थित टेंट के गोदाम में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन किदवई नगर से एक एमएफई यूनिट को मौके पर रवाना किया गया।

एफएसएसओ किदवई नगर के नेतृत्व में फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि गोदाम में आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक डिलिवरी हौज पाइप लाइन लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

दमकल कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी गड़बड़ी के कारण लग सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

फायर विभाग द्वारा स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि इस प्रकार के स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के उपाय अवश्य अपनाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

📍 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और शहरों के लिए सुनहरा मौका !
अब आप भी बन सकते हैं अपने शहर के डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर — “अंशिका मीडिया” के साथ।

✅ न्यूनतम निवेश
✅ पहचान पत्र व प्रशिक्षण
✅ पोर्टल पर आपकी न्यूज़ टीम का प्रमोशन
✅ महिला और युवा पत्रकारों को प्राथमिकता
✅ सोशल मीडिया और टेक्निकल सपोर्ट
✅ कमाई के साथ नाम, पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा
🎯 हम ढूंढ रहे हैं —
✔️ एक्टिव इनफॉर्मर
✔️ डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले
✔️ स्थानीय स्तर पर पहचान रखने वाले लोग
संपर्क करें आज ही:
📱मोबाइल नंबर / WhatsApp] 9918301230
🌐 वेबसाइट: [www.anshikamedia.com]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *