सलोनी तिवारी : उन्नाव। बड़े मंगल के पावन अवसर पर मां कल्याणी मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस शुभ दिन पर भक्त महिलाओं द्वारा भक्ति गीतों के माध्यम से महिला संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
इसके साथ ही मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय भक्त देवेश शंकर तिवारी, पार्थ त्रिपाठी, दिव्यांश पटेल, आशीष सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य भक्तों को बड़े मंगल के महत्व से अवगत कराना और धार्मिक एकता को बढ़ावा देना था। मंदिर प्रांगण भक्तों की उपस्थिति से दिन भर गुलजार रहा।

अब आप भी बन सकते हैं अपने शहर के डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर — “अंशिका मीडिया” के साथ।
संपर्क करें आज ही:

