पीएम मोदी कल करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

सलोनी तिवारी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
“भारतीय रेल के बुनियादी ढांचे के लिए कल 22 मई एक ऐतिहासिक दिन है। अमृत स्टेशन सुविधादायक होने के साथ-साथ कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे और हमारी शानदार संस्कृति का वाहक बनेंगे!”

कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह स्टेशन अब क्षेत्र के सबसे चौड़े और लंबे पैदल पुल से सुसज्जित है। इसका लोकार्पण भी इसी समारोह के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य भारतीय रेलवे को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है, जिससे यात्रियों को न केवल सुविधा मिले, बल्कि स्टेशन भारतीय सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक बनें।

📍 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और शहरों के लिए सुनहरा मौका !
अब आप भी बन सकते हैं अपने शहर के डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर — “अंशिका मीडिया” के साथ।
✅ न्यूनतम निवेश
✅ पहचान पत्र व प्रशिक्षण
✅ पोर्टल पर आपकी न्यूज़ टीम का प्रमोशन
✅ महिला और युवा पत्रकारों को प्राथमिकता
✅ सोशल मीडिया और टेक्निकल सपोर्ट
✅ कमाई के साथ नाम, पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा
🎯 हम ढूंढ रहे हैं —
✔️ एक्टिव इनफॉर्मर
✔️ डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले
✔️ स्थानीय स्तर पर पहचान रखने वाले लोग
संपर्क करें आज ही:
📱मोबाइल नंबर / WhatsApp] 9918301230
🌐 वेबसाइट: [www.anshikamedia.com]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *