सलोनी तिवारी: कानपुर, 20 मई 2025 — आज सुबह लगभग 10:00 बजे मिनी कंट्रोल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना फजलगंज क्षेत्र के अंतर्गत मरियमपुर चैन फैक्ट्री चौराहे पर एक बाइक (नं. UP78DU1582) में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन फजलगंज से एक फायर यूनिट तत्काल मौके पर रवाना हुई।
दमकलकर्मियों ने समय पर पहुंच कर तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से ट्रैफिक को भी नियंत्रित किया गया। अधिकारियों के अनुसार बाइक में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अब आप भी बन सकते हैं अपने शहर के डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर — “अंशिका मीडिया” के साथ।
संपर्क करें आज ही:

