“त्रिवर्षीय साप्ताहिक सुंदरकांड पूर्ण, संकट मोचन धाम में भव्य पाठ एवं सम्मान समारोह सम्पन्न”

सलोनी तिवारी: कानपुर, दक्षिण। सेवा भारती कानपुर दक्षिण एवं संकट मोचन महिला मंडल द्वारा आयोजित त्रिवर्षीय साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ का समापन बाबा संकट मोचन धाम में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों ने भक्ति भाव से भाग लिया।

इस पावन आयोजन में सेवा भारती कानपुर दक्षिण की ओर से नीता अवस्थी जी द्वारा अंशिका मीडिया की संपादक सलोनी तिवारी जी को सम्मानित किया गया। वहीं संकट मोचन धाम के पुजारी जी द्वारा अंशिका मीडिया के एडिटर नवदीप चतुर्वेदी जी को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में बच्चों द्वारा हनुमान जी का रूप धारण कर भावमय झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर कई गणमान्य महिलाएं एवं सामाजिक संगठनों की प्रतिनिधियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से –

  • संगीता पांडेय (प्रांत सहसंयोजिका, विश्व हिंदू परिषद),

  • मंजू दीक्षित (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पतंजलि योग),

  • प्रीती मिश्रा (राष्ट्रीय युवा संगठन, अखिल भारतीय महिला शक्ति संघ),

  • स्नेह लता (बूथ अध्यक्ष, भाजपा),

  • अर्चना दीक्षित (ओनर, H.D. क्लासेज),

  • नीता अवस्थी (प्रांत मंत्री, सेवा भारती),
    तथा महिमा, लता, गायत्री, शैलजा, प्रीती, डॉ. सरोज, गुड़िया, मिथलेश, सीमा, शांति, किरण आदि शामिल रहीं।

मंदिर के महंत जी की उपस्थिति में यह आयोजन एक आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना रहा।

न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए व्हाट्सप्प करें 9918301230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *