सलोनी तिवारी: बागेश्वर धाम: देश के लोकप्रिय आध्यात्मिक स्थल बागेश्वर धाम के आधिकारिक अकाउंट से हाल ही में एक भावुक और राष्ट्रभक्ति से भरा संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसमें लिखा गया –
“बालाजी सरकार सभी सैनिकों की रक्षा करे… भारत निर्णायक लड़ाई की ओर.. आतंकिस्तान जल्द ख़त्म हो… जय माँ भारती…”
यह संदेश उस समय आया है जब भारत की सीमाओं पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और देशभर में देशभक्ति की भावना तेज़ हो रही है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहले भी कई बार राष्ट्रीय एकता, सनातन संस्कृति और सेना के समर्थन में अपनी भावनाएं प्रकट कर चुके हैं।
इस संदेश को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने साझा किया और समर्थन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने इसे केवल एक धार्मिक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष की भावनाओं का प्रतीक बताया।
बागेश्वर धाम से आया यह संदेश न सिर्फ धार्मिक विश्वास का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि देश की रक्षा और सुरक्षा के मुद्दे पर साधु-संत भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं और देशवासियों को जागरूक कर रहे हैं।