सलोनी तिवारी: नई दिल्ली – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE ने रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और कभी भी परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
बोर्ड द्वारा स्कूलों को DigiLocker के 6 अंकों वाले एक्सेस कोड भेजे जा चुके हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
इसके अलावा छात्र DigiLocker ऐप और UMANG ऐप के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। CBSE ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल से छात्रों को DigiLocker पर अपना अकाउंट एक्टिवेट करने की सलाह भी दी है।
CBSE की ओर से रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की जानकारी cbse.gov.in वेबसाइट और DigiLocker के एक्स हैंडल पर दी जाएगी।

