सलोनी तिवारी: वृन्दावन। श्री रासमंडल परिसर में पूज्य श्री हित लाड़लीशरण जी महाराज का जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर वृन्दावन सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संत, महंत एवं गुरुजन उपस्थित हुए और श्री महाराज जी को हार्दिक शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया।
जन्मोत्सव समारोह में भक्ति रस की धारा बहती रही, रासलीला, संकीर्तन एवं प्रवचन के माध्यम से समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। भक्तों ने बड़े प्रेम और श्रद्धा से पूजन-अर्चन किया और पूज्य श्री महाराज जी के चरणों में अपने भाव अर्पित किए।
अंशिका मीडिया की ओर से नवदीप चतुर्वेदी एवं सलोनी तिवारी ने श्री महाराज जी से भेंट कर उन्हें जन्मोत्सव की शुभकामनाएं अर्पित कीं और उनके सान्निध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस भव्य आयोजन ने न केवल भक्तों को भक्ति रस में सराबोर किया, बल्कि वृन्दावन की संत परंपरा की गरिमा को भी और अधिक गौरवमयी बना दिया।

